भारत

क‍िराये के मकान में रह रहा था प्रवासी पर‍िवार, बाप ने बेटी की लूटी इज्जत

jantaserishta.com
31 Oct 2021 1:49 PM IST
क‍िराये के मकान में रह रहा था प्रवासी पर‍िवार, बाप ने बेटी की लूटी इज्जत
x
DEMO PIC
समाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है.

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में समाज को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जिसमें सगे बाप ने अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया है. हमीरपुर ज‍िले के एक गांव में किराए के मकान में रह रहे प्रवासी बाप ने अपनी 13 साल की अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया और बाद में फरार हो गया है.

जब इस बात की जानकारी बेटी ने अपना मां को दी है तो मां ने महिला थाना हमीरपुर में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने पीड़‍िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. धारा 376, 354 ए , 506 और पॉक्सो की 6,10 धारा के तहत मामला दर्ज किया है.
पीड़‍िता की मां ने बताया कि बेटी ने रोते हुए कहा क‍ि पापा ने दुष्कर्म किया है. रव‍िवार को थाने में आकर सारी बात बताई है. दुष्कर्म करने के बाद मेरा पत‍ि कहीं पर भाग गया है. पुलिस को जल्द पकड़ना चाहिए.
वहीं, हमीरपुर एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि महिला थाना में प्रवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की थी जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की छानबीन की जा रही है. आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story