भारत

टेलरिंग शॉप में आधी रात शॉर्ट सर्किट से भड़की आग...मचा हड़कंप

Gulabi
10 Oct 2020 9:21 AM IST
टेलरिंग शॉप में आधी रात शॉर्ट सर्किट से भड़की आग...मचा हड़कंप
x
न्यू मार्केट में देर विमल साड़ी एम्पोरियम के पास काउंटर मार्केट में स्थित टेलरिंग शॉप में लगी आग
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। न्यू मार्केट में देर विमल साड़ी एम्पोरियम के पास काउंटर मार्केट में स्थित टेलरिंग शॉप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे आग लगने की सूचना मिलने से चिंतित व्यापारी मार्केट में इकट्‌ठा हो गए। इसी काउंटर मार्केट में स्थित आम्रपाली ज्वैलर्स के संचालक सुबोध सोनी को मार्केट के गार्ड ने आग की सूचना दी।

सोनी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मार्केट आ गए। माता मंदिर स्थित फायर कंट्रोल रूम से दो, पुल बोगदा से एक और फतेहगढ़ से एक फायर ब्रिगेड के साथ एक टैंकर मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और आग एक दुकान तक ही सीमित रही। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जाती है। मार्केट में बिजली फिटिंग के तार खुले पड़े हैं।

Next Story