आधी रात पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, युवकों को रस्सी से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा

जालोर: राजस्थान के जालोर में दो दलित युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है. गांव के दबंगों ने युवकों के हाथ, पैर बांधे और अर्द्धनग्न कर अधमरा होने तक बेल्ट से जमकर पीटा. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. साथ ही एसपी जालोर को भी वह वीडियो भेज दिया. एसपी के निर्देश पर भीनमाल सीओ सीमा चोपड़ा शुक्रवार रात 9 बजे टीम के साथ बिजलिया गांव पहुंची जहां उन्होंने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





