भारत

अधेड़ ने विक्रमशिला सेतु से लगाई छलांग, फिर...

Shantanu Roy
17 Sept 2023 10:58 PM IST
अधेड़ ने विक्रमशिला सेतु से लगाई छलांग, फिर...
x
ग्रामीणों ने किया बचाने का प्रयास
भागलपुर। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु से एक अधेड़ ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। अधेड़ के गंगा में छलांग लगाने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ गंगा में वह तेज धारा में बहता चला जा रहा था। हलाकि कुछ दूर जाने के बाद इंग्लिश गाँव के समीप गंगा नदी में बहता देखकर चार पांच लोग नदी में घुसकर उसे बाहर निकाला। अधेड़ की पहचान पूर्णिया के रुपौली निवासी रामानंद मुनि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर वह आज रुपौली से भागलपुर पहुंचे और विक्रमशिला सेतु से छलांग लगा दी। इधर घटना की सूचना पर एसडीओ धनन्जय कुमार के आदेश पर एसडीआरएफ की टीम को सबौर सीओ ने मौके पर भेजा। इससे पहले ही ग्रमीणों ने तैरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Next Story