भारत

अधेड़ प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
18 Jun 2022 1:57 PM IST
अधेड़ प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रायबरेली: रायबरेली में क्षेत्र के मैनहार कटरा में अधेड़ प्रेमी-प्रेमिका को इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख अधेड़ की पत्नी आग बबूला हो गई। गुस्से में लाल पत्नी ने अपने पति को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की और फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला क्षेत्र के मैनाहार कटरा का है। यहां के रहने वाले एक अधेड़ का गांव की ही रहने वाली 50 साल की महिला से काफी लंबे समय से इश्क चल रहा था।

बताते हैं कि अधेड़ व्यक्ति रात के समय जहां पर जानवर बांधे जाते हैं वहीं पर अपनी खटिया बिछा कर सोता था। बीती रात एक बजे महिला मिलने आ गई। यह सूचना गांव के ही किसी व्यक्ति ने अधेड़ की पत्नी को दे दी। मौके पर चुपचाप पहुंची पत्नी ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। यह नजारा देख कलावती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया उसने अपने बड़े बेटे को बुलाया और फिर दोनों ने मिलकर अधेड को पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई होता देख गांव के अन्य लोग भी रात में मौके पर पहुंच गए और भारी मजमा लग गया।
अधेड़ की पिटाई होता देख उसकी अधेड़ प्रेमिका लोगों से गुहार करती रही कि इन्हें मत मारो फिर भी काफी देर तक अधेड़ पर लात घूसे की बरसात होती रही। पिटाई से अधमरे हो चुका अधेड़ जब बिल्कुल बेदम हो गया तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को पुलिस थाने पर लाई है।
इस बारे में थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को थाने पर लाया गया है परंतु अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अधेड़ के घरवालों से भी संपर्क किया गया लेकिन वह भी अभी तक नहीं आए हैं जबकि प्रेमिका के घर वाले भी इस मामले में आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story