
दिल्ली। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन हो गया. इसकी सेवाएं ठप हो गई. इससे यूजर को परेशानी का सामना करना पड़ा. हजारों यूजर के Microsoft Outlook अकाउंट लॉक हो गए. देर रात X पर इस मामले को लेकर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे थे. Microsoft 365, Outlook, Excel और PowerPoint जैसी सेवाओं को मैनेज करता है. उसने कहा, “हमने कारण का पता लगा लिया है. इसे ठीक किया जा रहा है.”
माइक्रोसॉफ्ट को जानिए
माइक्रोसॉफ़्ट एक अमेरिकी कंपनी है जो कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर, हार्डवेयर, और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है. यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी है. माइक्रोसॉफ़्ट के कुछ प्रसिद्ध उत्पाद ये हैं:
विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम
माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस सूट
इंटरनेट एक्सप्लोरर
एज वेब ब्राउज़र
पावरपॉइंट
माइक्रोसॉफ़्ट टीम्स
माइक्रोसॉफ़्ट की स्थापना बिल गेट्स और पॉल एलन ने 4 अप्रैल, 1975 को की थी. इसकी शुरुआत होम मेड विंडो सॉफ़्टवेयर के लिए हुई थी. माइक्रोसॉफ़्ट का मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन में है.





