भारत

शव के गाल और नाक को चूहे ने कुतरा, निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने

Admin2
16 Jun 2021 3:31 PM GMT
शव के गाल और नाक को चूहे ने कुतरा, निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने
x
परिजनों ने किया जमकर हंगामा

केरल के एक निजी अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगा है। दरअसल मंगलवार को अस्पताल में 65 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनका शव लेने गए उनके परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल की मोर्चरी में महिला के शव को चूहा चबा गया। मामला केरल के पालाक्कड जिले का है। मृतक महिला का नाम सुंदरी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला था कि महिला को हार्ट अटैक आया हुआ था।

इलाज के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। अस्पताल ने महिला के परिजनों से डेड बॉडी ले जाने के लिए कहा था। लेकिन महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उनके घर पर डेड बॉडी को रखने की व्यवस्था नहीं है लिहाजा वो एक दिन के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में ही रख लें। बुधवार की सुबह मृतक महिला के परिवार वाले महिला का शव लेने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे थे। लेकिन शव की हालत देख कर यहां परिजनों के होश उड़ गये। महिला के परिजनों का आरोप है कि शव पर चूहे द्वारा कुतरे जाने का निशान था। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में चूहे ने मृतक महिला के गाल और नाक को कुतर दिया था। इधर इस मामले के उजागर होने के बाद से अस्पताल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। जिला स्वास्थय अधिकारी जल्दी ही इस मामले में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेंगे।

Next Story