भारत

गृह मंत्रालय ने 5 राज्यों को 1,816.162 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

jantaserishta.com
13 March 2023 11:30 AM GMT
गृह मंत्रालय ने 5 राज्यों को 1,816.162 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) ने 2022 के दौरान बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने से प्रभावित पांच राज्यों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के तहत अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इसके तहत केंद्र ने पांच राज्यों को 1,816.162 करोड़ की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीआरएफ से कुल 1,816.162 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी गई है। इसमें असम को 520.466 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश को 239.31 करोड़ रुपये, कर्नाटक को 941.04 करोड़, मेघालय को 47.326 करोड़ और नागालैंड को 68.02 करोड़ दिए जाएंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि यह अतिरिक्त सहायता केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष में जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है, जो पहले से ही राज्यों को स्वीकृत किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 25 राज्यों को उनके एसडीआरएफ में 15,770.40 करोड़ और एनडीआरएफ से 4 राज्यों को 502.744 करोड़ जारी किए जा चुके हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा कि यह राशि प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले पांच राज्यों के लोगों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के संकल्प को दर्शाता है।
Next Story