भारत

26 जनवरी को आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी मेट्रो सेवा, शेड्यूल जारी

Nilmani Pal
24 Jan 2022 8:16 AM GMT
26 जनवरी को आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी मेट्रो सेवा, शेड्यूल जारी
x
दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो ट्रैवल करने से पहले ही 26 जनवरी का पूरा शेड्यूल जान लीजिए. दरअसल गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो की सर्विस में कुछ देर के लिए बदलाव किया जाएगा. यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi metro rail corporation) ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार लाइन-2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर सेवाएं बुधवार 26 जनवरी, 2022 (गणतंत्र दिवस) को आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी.

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत यह किया जा रहा है. 26 जनवरी को कौन से स्टेशन कितने बजे तक बंद रहेंगे, यहां देखें दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के अनुसार लाइन 2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर आंशिक रूप से मेट्रो सेवा प्रभावित रहेंगी. 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी सेवाएं दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी. केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का इस्तेमाल केवल लाइन 2 और लाइन 6 के बीच यात्रियों की इंटरचेंज के लिए किया जाएगा.

इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा.

Next Story