भारत

भोपाल में मेट्रो सर्विस की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Subhi
20 Dec 2025 6:40 AM IST
भोपाल में मेट्रो सर्विस की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
x
मेट्रो सर्विस की शुरुआत

भोपाल: राजधानी को आठ साल के इंतजार के बाद शनिवार को मेट्रो की सेवा मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 5.10 बजे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दोनों नेता मेट्रो में सवार होकर शाम 5.15 बजे एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे, जहां स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबोधित करेंगे। इससे पहले शाम 4 बजे मिंटो हाल में भोपाल मेट्रो का लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। शाम 4.45 बजे औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के कई वरिष्ठ और प्रमुख नेता शामिल होंगे।

21 दिसंबर से शहर के नागरिक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। भोपाल मेट्रो सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगी। लोगों को भोपाल मेट्रो में यात्रा करने के लिए पहले दिन से ही किराया चुकाना होगा। किराया 20 रुपये से शुरू होगा। तीन से पांच स्टेशन का किराया 30 रुपये तथा एम्स से सुभाष नगर तक का किराया 40 रुपये तय किया गया है।


Next Story