भारत
गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी
jantaserishta.com
7 Jun 2023 5:45 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी (गुरुग्राम) तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी जो 28.50 किलोमीटर की है और मार्ग में 27 स्टेशन हैं। परियोजना की कुल लागत 5,452 करोड़ रुपये होगी।
यह 1435 मिमी (5 फीट 8.5 इंच) की मानक गेज लाइन होगी। पूरा प्रोजेक्ट एलिवेटेड होगा। डिपो से कनेक्टिविटी के लिए बसई गांव से स्पर (साइडलाइन) प्रदान किया गया है। परियोजना को चार साल में पूरा करने का प्रस्ताव है और इसे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित किया जाना है, जिसे केंद्र और हरियाणा सरकार का 50:50 का योगदान होगा।
Tagsकेंद्रीय मंत्रिमंडलहुडा सिटी सेंटरसाइबर सिटीमेट्रो रेल कनेक्टिविटीUnion CabinetHUDA City CenterCyber CityMetro Rail Connectivity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





