
x
जोरदार विस्फोट
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले में कादरी गेट थाना क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में एक सेप्टिक टैंक था, जिसमें मीथेन गैस जमा होने के कारण विस्फोट हुआ। पास में एक स्विच बोर्ड भी था, जिससे संभवतः चिंगारी निकली। इस घटना में सात लोग घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई। बाकी पांच का इलाज चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और फायर सेफ्टी टीम भी मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में मीथेन गैस और स्विच बोर्ड से चिंगारी को विस्फोट का कारण माना जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में एक टीम इस मामले की पूरी जांच करेगी और जो तथ्य होंगे वो सामने लाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर दूर तक कई मकान हिल गए। हादसे में कोचिंग सेंटर के अंदर का पूरा स्ट्रक्चर नष्ट हो गया। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, बाहर लगी लोहे की जाली डेढ़ सौ मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Tagsफर्रुखाबाद विस्फोटकोचिंग सेंटर हादसामीथेन गैस विस्फोटस्विच बोर्ड चिंगारीयूपी हादसा2 मृत5 घायलराहत और बचावमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथफायर सेफ्टी जांचजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





