भारत

मीटर डाउन करने का खेल, छेड़छाड़ कर 12612 रुपये का लगाया चूना, फिर...

jantaserishta.com
3 Nov 2021 10:06 AM IST
मीटर डाउन करने का खेल, छेड़छाड़ कर 12612 रुपये का लगाया चूना, फिर...
x
जानें क्या है पूरा मामला.

मुजफ्फरपुर: बिजली विभाग की निजी एजेंसी के कर्मी शहर में मीटर डाउन करने का खेल कर रहे हैं। सहायक अभियंता की जांच में माड़ीपुर में यह गड़बड़ी सामने आयी है। इसके बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता शहरी-1 राजू कुमार ने एफआईआर का निर्देश दिया है। विभाग का मीटर डाउन कर रहे गिरोह के खिलाफ पुलिस एफआईआर नहीं ले रही है। 6 सितंबर को ही एफआईआर के लिए काजी मोहम्मदपुर थाने में पत्र भेजा गया। थाने में पत्र दबा पड़ा है। यह स्थिति तब है जब विभाग को आशंका है कि शहर में बड़े पैमाने पर ऐसा खेल हो रहा है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि निजी एजेंसी के मीटर रीडर सोनू कुमार को मीटर डाउन करने के खेल में संलिप्त पाया गया है। उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया है। माड़ीपुर के में जिस उपभोक्ता का मीटर डाउन मिला था, उसे भी आरोपी मानकर कार्रवाई की जा रही है। सिकंदरपुर इलाके में भी मीटर डाउन करने की शिकायत है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। पिछले साल भी यह मामला सामने आया था, तब मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

नमूना जांच में माड़ीपुर इलाके के एक उपभोक्ता के बिजली मीटर (मीटर संख्या- 402207) की जांच कराई गई। इसमें मीटर के बॉक्स व टर्मिनल का सील टूटा हुआ पाया गया। उपभोक्ता के नए-पुराने मीटर रीडिंग की मिलान कराई गई तो स्पष्ट हो गया कि आरोपित मीटर रीडर की ही करतूत है। वास्तविक मीटर मान पठन पर बिल नहीं जारी कर, गलत रीडिंग पर बिल जारी किया गया है। महज एक मीटर की जांच में 12,612 रुपये राजस्व हानि का मामला मिला।
"थाने में एफआईआर के लिए जो भी पत्र प्राप्त होता है उस पर हर हाल में एफआईआर की जाती है। मीटर डाउन कर बिजली बिल कम करने के मामले में एफआईआर क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी। थाने में पत्र कहां दब गया, पता लगाया जाएगा।" - रामनरेश पासवान, नगर डीएसपी
कंपनी की छवि धूमिल होने का दावा
बिजली मीटर रीडिंग कार्य से जुड़ी जयपुर की कंपनी के प्रमंडलीय प्रबंधक अभिषेक कुमार ने काजी मोहम्मदपुर थाने में भेजे पत्र में कहा है कि मीटर रीडर की करतूत से कंपनी की छवि धूमिल हुई है। हांलाकि निजी कंपनी ने आरोपित मीटर रीडर को पुलिस को नहीं सौंपा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story