मौसम विभाग का ताजा अपडेट...इन राज्यों में गरज के साथ हो सकती है बारिश...IMD ने जारी किया अलर्ट

फाइल फोटो
नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान टाउते (Cyclone Tauktae) के कारण देश के कई राज्यों में रुक-रुक कर लगातार बारिश (Rain) हो रही है. इस चक्रवाती तूफान का असर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ा है. यहां लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 20-30 किमी/घंटा की गति से हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





