भारत
छाता लेकर निकलें घर से बाहर! कई राज्यों में अगले तीन दिन होगी बारिश
jantaserishta.com
6 Sept 2023 4:20 PM IST

x
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: उत्तर भारत में जारी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारत, मध्य भारत समेत कई हिस्सों अगले चार दिनों तक मॉनसून की एक्टिस कंडीशन बने रहने वाली है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर खुशखबरी दी गई है।
पूर्वी भारत की बात करें तो मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में छह से आठ सितंबर, झारखंड में सात से आठ सितंबर, बिहार में आठ से नौ सितंबर और अंडमान व निकोबार में सात और दस सितंबर को भारी बारिश होने वाली है।
दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में छह सितंबर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल व माहे में छह से 10 सितंबर, तटीय कर्नाटक में सात से 10 सितंबर, दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक में 8-10 सितंबर के बीच भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश में छह से 10 सितंबर, विदर्भ में छह और सात सितंबर, छत्तीसगढ़ में छह सितंबर को तेज बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो असम, मेघालय में 8-10 सितंबर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7-10 सितंबर के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में 6-8 सितंबर यानी कि तीन दिनों तक झमाझम बारिश होगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आठ सितंबर और उत्तराखंड में 8-10 सितंबर के बीच तेज बारिश होने वाली है।
Tagsमौसम विभागमौसम विभाग अलर्टबारिशयूपीयूपी मौसमMeteorological DepartmentMeteorological Department AlertRainUPUP Weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





