
x
फाइल फोटो
शिमला: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बीते हफ्ते की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद राज्य के अंदरूनी हिस्सों में अधिकांश सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद हैं।
सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण लोगों को राज्य भर में बिना किसी कार्य के यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार से पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।"
अधिकारी ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में बहुत भारी बारिश तथा ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश होगी। इसके बाद, अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है। संभावित बारिश को देखते हुए राज्य में ट्रैफिक और अन्य जरूरी सेवाओं में बाधा आ सकती है। मौसम दफ्तर के द्वारा जारी बयान के अनुसार, कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है।
Tagsहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल प्रदेश मौसमहिमाचल प्रदेश मौसम विभागHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh WeatherHimachal Pradesh Meteorological Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





