भारत
दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
jantaserishta.com
26 Jun 2025 11:07 AM IST

x
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 26 और 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जून की शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 27 जून की सुबह भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 28 जून को मौसम और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दिन गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। ह्यूमिडिटी का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बनी रह सकती है।
आईएमडी के मुताबिक, 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 जून को फिर से गरज के साथ बारिश की संभावना है। 1 जुलाई को 'थंडरशावर' यानी गरज के साथ बारिश और 2 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री तक बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश के साथ-साथ उमस का स्तर भी बढ़ेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





