भारत
सावधान! मौसम विभाग ने पूरे भारत में भारी बारिश की चेतावनी की जारी
jantaserishta.com
26 July 2023 5:44 PM IST

x
अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की।
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं।
इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से शुक्रवार तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मध्य भारत में बुधवार से शनिवार की अवधि के दौरान हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। विदर्भ में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ में बुधवार से शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिम भारत में हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में बुधवार से शनिवार तक बारिश हो सकती है। गुजरात क्षेत्र और मराठवाड़ा में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा, दक्षिण भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने की संभावना है। बुधवार को रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जबकि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बुधवार और गुरुवार को वर्षा होने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक में बुधवार को भारी वर्षा के आसार हैं।
आईएमडी ने कहा, पूर्वी भारत में 30 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश हाेेेनेे के आसार हैं, वहीं ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 से 28 जुलाई तक और झारखंड, बिहार में शनिवार को वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
Tagsभारत मौसम विज्ञान विभागमौसम विभागभारी बारिश चेतावनीबारिशबारिश अलर्टIndia Meteorological DepartmentMeteorological Departmentheavy rain warningrainrain alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





