भारत
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
jantaserishta.com
9 Aug 2023 5:08 PM IST

x
देहरादून: मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है।
हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं। पौड़ी जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए बुधवार को जनपद के कक्षा एक से 12वीं के तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को अवकाश के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
Tagsदेहरादूनउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमभारी बारिशभारी बारिश अलर्टDehradunUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand weatherheavy rainheavy rain alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





