मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी, कब मिलेगी तपन से राहत?

Weather Update: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिन कई जगह तापमान में और वृद्धि हुई, जिसके बाद अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया. 28 अप्रैल, 1979 के 44.8 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गुरुग्राम में 45.6 डिग्री सेल्सियस का अब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया. उधर, राजधानी दिल्ली ने 12 वर्षों में 43.5 डिग्री सेल्सियस पर अप्रैल का सबसे गर्म दिन देखा. राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि पांच दिनों तक इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. भीषण गर्मी ने उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (45.9 डिग्री सेल्सियस) को झुलसा दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





