भारत

मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी, किसान ध्यान दें!

jantaserishta.com
12 July 2022 3:47 PM IST
मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी, किसान ध्यान दें!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जून के महीने में समान्य से कम बारिश होने के चलते किसान बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे. मॉनसून ने दस्तक दी भी लेकिन कई राज्यों के लिए यह आफत भी बनकर आई. महाराष्ट्र के रत्नागिरी और पालघर जैसे जिलों में बारिश ने किसानों की हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद कर दी है. वहीं असम में बारिश के बाद आए बाढ़ ने किसानों को ऐसी स्थितियों में लाकर खड़ा कर दिया है कि उनके सामने अब जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार में अगले 4 से 5 दिनों तक ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है. ऐसे में हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि किसानों पर इस बारिश का क्या असर पड़ेगा.
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. बारिश आने से सिंचाई की जरूरतें पूरी हो जाएंगी. हालांकि किसानों को इस दौरान ध्यान रखना होगा कि खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था सही हो वरना पानी लगने से पौधे में सड़न की स्थिति आ सकती है. जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दया श्रीवास्तवा कहते हैं कि अगर आप सब्जी और दलहन तिलहन की फसलों की खेती कर कर रहे हैं तो मॉनसून की तेज बारिश से आपको सावधान रहने की जरूरत है. ये बारिश आपकी सब्जियों और दलहन-तिलहन की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती है. इसके अलावा कई राज्यों में बारिश से आई बाढ़ की वजह से खेत जलमग्न हो गए हैं, जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story