भारत
मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, जानें लोग क्यों हुए परेशान
jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:39 AM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली: जुलाई में भारत के अधिकांश राज्यों में रंग दिखा चुका मॉनसून अब कुछ शांत होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने ऐसे संकेत दिए है। रविवार को विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून कमजोर चरण में जा चुका है। ऐसे में मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि कम होने के आसार हैं। हालांकि, आने वाले 4-5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग के महानिदेशक एम मोहापात्रा का कहना है, 'मॉनसून अब कमजोर चरण में आ चुका है। हमने पूरे जुलाई में मॉनसून का सक्रिय चरण देखा।' उन्होंने बताया कि अब एक्टिव फेज के बाद वीक फेज की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'अगले कम से कम एक सप्ताह के लिए प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में कम बारिश होगी। हिमालय की तलहटी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। हम बारिश की कमी का सामना कर रहे बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे राज्यों में बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।'
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों तक मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम के जानकार और पूर्व सचिव एम राजीवन ने ट्वीट किया, 'मॉनसून ब्रेक का दौर अब शुरू हुआ है, जो 2 हफ्तों तक जा सकता है। उत्तर भारत में अति भारी बारिश होगी और पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। एक्टिव फेज के बाद अब ब्रेक फेज आ गया है।'
उन्होंने कहा कि मॉनसून की कमजोर स्थिति कम से कम 20 अगस्त तक बनी रहेगी। उन्होंने इसे अल नीनो का असर बताया है। राजीवन ने कहा, 'मॉनसून के कमजोर चरण के दौरान मॉनसून ट्रफ हिमालय के करीब चला जाता है और उसकी तलहटी में ही रहता है। असम में बाढ़ की आशंका है, क्योंकि नेपाल में भारी बारिश हो रही है। बिहार में भी बाढ़ आ सकती है।'
6 अगस्त तक देश में 3 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। जबकि, उत्तर पश्चिम भारत में 22 फीसदी ज्यादा बरसात हुई। मध्य भारत में 13 फीसदी ज्यादा बारिश हुई और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की 3 प्रतिशत कमी देखी गई। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सबसे कम बारिश हुई है।
कहा जा रहा है कि अल नीनो अगस्त में और मजबूत हो सकता है, जिसके चलते मॉनसून की बारिश कमजोर पड़ सकती है। हालांकि, अभी भी अल नीनो की स्थिति बनी हुई है, जो अगले साल तक जा सकती है।
Tagsभारतभारत मौसममॉनसूनमौसम अलर्टमौसम विज्ञान विभागIndiaIndia WeatherMonsoonWeather AlertMeteorological Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





