भारत
मौसम विभाग अलर्ट: कही चिलचिलाती धूप से लोग होंगे परेशान, तो कही होगी झमाझम बारिश
jantaserishta.com
28 Sept 2023 10:45 AM IST

x
देश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
नई दिल्ली: देश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ हिस्सों में धूप लोगों को परेशान कर सकती है. अगर मॉनसून की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग की मानें तो 29 सितंबर से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी होगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार में आज यानी 28 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, ओडिशा में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. तमिलनाडु में भी भारी बारिश की गतिविधियां आज (गुरुवार) देखने को मिल सकती हैं. केरला और माहे में भी बारिश देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. 29 सितंबर को नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक बादलों का डेरा नजर आने लग सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
Tagsमॉनसूनबारिशबारिश अलर्टमौसम विभागमौसम विभाग लेटेस्ट अपडेटMonsoonRainRain AlertMeteorological DepartmentMeteorological Department Latest Updates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





