
x
यूजर्स नहीं कर पा रहे लॉग-इन
Delhi दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया ऐप फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम डाउन हो गए हैं। इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉग-इन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संचालन मेटा की ओर से किया जाता है। फेसबुक पर यूजर्स को फीड खोलने, अपना पेज देखने और लॉग करने जैसी समस्याओं का सामना पड़ रहा है। इसके अलावा पोस्ट और रील भी शेयर नहीं हो रही हैं।
ऐसी ही कुछ इंस्टाग्राम में देखने को मिल रहा है, जहां यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, मैसेज भेजने और स्टोरी लगाने के साथ रील साझा करने में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा है। भारत के साथ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई अलग-अलग देशों के यूजर्स मेटा के तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने को रिपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम डाउन है और मैं अपने फोन पर रील नहीं देख पा रहा हूं। वहीं, अन्य ने लिखा कि मेरा फेसबुक पेज गायब हो गया है और मैं लॉग-इन नहीं कर पा रहा हूं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी है। फेसबुक के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.1 अरब से अधिक हो गई है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना हुआ है। वहीं, फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स भी करीब 3 अरब के स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं, मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर का इस्तेमाल हर महीने 1 अरब से अधिक लोग कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप समेत उसके सभी ऐप्स का मासिक उपयोगकर्ता आधार लगभग 4 अरब तक पहुंच गया है।
Tagsफेसबुक डाउनइंस्टाग्राम डाउनमैसेंजर डाउनमेटा सर्वर डाउनसोशल मीडिया आउटेजफेसबुक लॉगिन समस्याइंस्टाग्राम फीड नहीं चल रहीमैसेंजर समस्यामेटा प्लेटफॉर्मसोशल मीडिया खबरफेसबुक तकनीकी खराबीइंस्टाग्राम आउटेजमेटा न्यूजएक्स पर ट्रेंडभारत में फेसबुक डाउनवैश्विक सोशल मीडिया समस्याटेक्नोलॉजी समाचारडिजिटल प्लेटफॉर्म आउटेजसोशल मीडिया अपडेटहिंदी टेक न्यूजFacebook downInstagram downMessenger downMeta server downsocial media outageFacebook login issueInstagram feed not workingMessenger issueMeta platformsocial media newsFacebook technical glitchInstagram outageMeta newstrends on XFacebook down in Indiaglobal social media issuetechnology newsdigital platform outagesocial media updatesHindi tech news
Next Story





