भारत

भारत में लियोनेल मेसी की कप्तानी में जीत के जश्न ने लिया हिंसक रूप, किशोर की मौत

jantaserishta.com
19 Dec 2022 11:28 AM IST
भारत में लियोनेल मेसी की कप्तानी में जीत के जश्न ने लिया हिंसक रूप, किशोर की मौत
x

लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)

राज्य में कई जगहों से झड़प की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने विश्व कप जीत लिया है। इसका जश्न तमाम देशों के साथ भारत में भी मनाया गया, लेकिन केरल में जश्न ने हिंसक रुप ले लिया। राज्य में कई जगहों से झड़प की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। अर्जेंटीना की जीत के तुरंत बाद 17 वर्षीय अक्षय कोल्लम लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जीत के जश्न में हिस्सा ले रहा था, तभी उसे असहज महसूस हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
राज्य के अन्य हिस्सों में, खासकर कन्नूर में, समर्थकों का अर्जेंटीना जीत का जश्न हिंसक हो गया। चाकुओं से गोद कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
केरल की राजधानी के तटीय गांव में, पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को जश्न मना रहे लोगों को रोकना भारी पड़ा। लोगों ने इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
फुटबॉल खेल को पसंद करने वाले केरल के कुछ अन्य शहरों और कस्बों से भी हिंसा की खबरें आई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story