भारत

बेशर्मी की हद! सर्जिकल ग्लव्स को दोबारा धोकर बेचने वाली दो फैक्ट्रियों को भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

jantaserishta.com
29 May 2021 9:04 AM IST
बेशर्मी की हद! सर्जिकल ग्लव्स को दोबारा धोकर बेचने वाली दो फैक्ट्रियों को भंडाफोड़, 5 अरेस्ट
x
इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल ग्लव्स को दोबारा नए तरीके से बाजार में बेचने की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम ने इस फैक्टरी पर पहले रेकी की और फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने इस्तेमाल किए गए सर्जिकल ग्लव्स को दोबारा धोकर बेचने वाली दो फैक्ट्रियों को भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि फैक्ट्रियों में इस्तेमाल कर फेंके गए सर्जिकल ग्लव्स को धोकर दोबारा से मार्केट में बेचा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने रेकी कर आरोपियों को पकड़ा. आरोपियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में ग्लव्स भी मिले हैं.

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली थी कि बिंदापुर और डाबड़ी इलाके में दो अलग-अलग गोदाम में पहले से इस्तेमाल किए जा चुके सर्जिकल ग्लव्स को धोकर दोबारा से पैकिंग की जा रही है और बाद में इन्हें मार्केट में बेच दिया जा रहा है. इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल ग्लव्स को दोबारा नए तरीके से बाजार में बेचने की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम ने इस फैक्टरी पर पहले रेकी की और फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस के दो कॉन्स्टेबल मुनिराज और जगबीर ने फैक्ट्रियों में जाकर वहां फोटो क्लिक की. उसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया. बिंदापुड और डाबड़ी दोनों ही जगहों से एक क्विंटल से ज्यादा इस्तेमाल किए जा चुके सर्जिकल ग्लव्स बरामद हुए हैं.
इस मामले में एक दिन पहले ही पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि 2 लोगों की गिरफ्तारी आज हुई है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापे मारकर इस्तेमाल किए गए ग्लव्स से भरे हुए 16 ड्रम बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में कमल चौहान, हितेश गोयल, मनीष, दिनेश और अरुण श्रीनिवास शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story