भारत

रात में भेजा मैसेज, ‘मैं आत्महत्या करने वाला हूं’ सुबह मिली युवक-युवती की लाश, VIDEO

jantaserishta.com
6 Oct 2024 12:14 PM IST
रात में भेजा मैसेज, ‘मैं आत्महत्या करने वाला हूं’ सुबह मिली युवक-युवती की लाश, VIDEO
x
प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा.
नोएडा: बुलंदशहर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेज कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है और सुबह दादरी से युवक की लाश सड़क किनारे मिली। युवक के साथ एक युवती की लाश भी मिली है। इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
रविवार को दादरी थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती का शव मिला। दोनों की पहचान भी हो गई। युवक-युवती दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल, पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की तो शव के आस-पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस मान रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी।
पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्ध नगर शिवहरी मीना ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में एक सड़क किनारे युवक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच करने के दौरान आस पास वोमेटिंग(उल्टियां) होना पाया गया है।
वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ये जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास लग रहा है। मृतकों की पहचान हो गई है। युवक-युवती जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे, दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि उसे कल रात को उसके भाई का मैसेज मोबाइल पर मिला था। मैसेज में उसने लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है। मृतक के भाई ने मैसेज को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है। आगे जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे, पुलिस कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story