चोरों के लिए घर के बाहर लगा संदेश, बेकार में मेहनत न करें...पहले ही यहां चोरी हो चुकी है...जाने पूरा माजरा

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र (Pundag Area) में इन दिनों चोरों का कहर बरप रहा है. चोर पिछले 10 दिनों में एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इसके बावजूद अब तक पुलिस की गिरफ्त से चोरों का यह गिरोह दूर है. आलम यह है कि अब मकान मालिक अपने घरों के बाहर चोरों को जानकारी दे रहे हैं कि उनके घरों में पहले ही चोरी (Theft) की घटना हो चुकी है, ऐसे में बेकार में मेहनत न करें. चोरों के आतंक से घर के कीमती सामान गवां चुके लोगों ने अब घरों के गेट पर ऐसा लिखने को मजबूर हो गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





