भारत

कथा में सर्वधर्म समभाव का संदेश

Sonam
8 Aug 2023 11:05 AM GMT
कथा में सर्वधर्म समभाव का संदेश
x

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पीठाधीश्वेर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा चल रही हैं। सोमवार को कथा में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। कथा में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई चारों समुदायों के धर्म गुरु एक साथ दिखाई दिए। आम तौर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में ऐसा दृश्य नहीं नजर आता है। सभा का यह माहौल चर्चा का विषय बन गया।

आखिरकार इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान में सामने आया। कथा में सर्व धर्म समभाव का संदेश देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- सनातन सबका है। देश भलाई के लिए काम करने वाले सभी हमारे हैं। यह देख कर अच्छा लगा की सभी धर्म के लोग यहां मौजूद हैं। कथा के अंतिम दिन कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहे। छिंदवाड़ा के सिमिरिया में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की रामकथा का आयोजन 5 अगस्त को आरम्भ हुआ था। राम कथा प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ एवं उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ ने कराई।

सोमवार को कथा के आखिरी दिन सर्वधर्म गुरुओं की मंच पर उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। इस कथा के माध्यम से सदभाव का संदेश दिया गया। सोमवार को दोपहर 2 बजे से आरम्भ हुई कथा शाम 5 बजे तक चली। कथा समाप्ति पर महा भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले दो दिन 5 और 6 अगस्त को कथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक चली। बता दे कि श्रद्धालुओं के लिए कथास्थल पर ही चार दिन तक नि:शुल्क खाने-पीने की प्रबंध की गई थी। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं के कथा में आने का संभावना व्यक्त किया गया था। कथा के पहले दिन भारी आंकड़े में श्रद्धालु जुटे।

Sonam

Sonam

    Next Story