आर्थिक अपराध शाखा का क्राइम बांच में विलय, इस IPS अफसर को मिला अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा का अपराध शाखा में विलय कर दिया गया है. मंगलवार को इस आशय का एक सरकारी आदेश जारी किया गया. उसके अनुसार आर्थिक अपराध शाखा के विशेष आयुक्त 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव अपराध शाखा की भी अगुवाई करेंगे. विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन का चंडीगढ़ के महानिदेशक के रूप में तबादला हो जाने के बाद से श्रीवास्तव ही अतिरिक्त प्रभार के तौर पर अपराध शाखा का कामकाज संभाल रहे थे. मंगलवार को उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





