भारत
दिल्ली में 32.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, 12 साल में सबसे गर्मी होने का आशंका
Deepa Sahu
24 Feb 2021 11:11 PM IST

x
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड ने अलविदा कह दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड ने अलविदा कह दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 साल में पहली बार 24 फरवरी को पारा इतना चढ़ा। गुरुवार को इसके 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली में बुधवार को सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा भी रहा। हवा में आर्द्रता (humidity) यानी नमी का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी भाषा से कहा 'न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।'गुरुवार के मौसम को लेकर अधिकारी ने बताया कि दिन में आकाश साफ रहेगा और सुबह धुंध छा सकती है। अधिकतम तामपान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Next Story





