भारत

मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत, सामने आया लाइव वीडियो

jantaserishta.com
11 Sept 2022 11:17 AM IST
मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत, सामने आया लाइव वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
साइन बोर्ड में गर्दन फंसने के कारण मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक की जान गई है.
लखनऊ: इंसान की मौत कब, कहां और कैसे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे ही एक युवक की मौत का वीडियो सामने आया है जिसमें घर के बाहर ही युवक की मौत हो गई और कुछ ही दूरी पर मौजूद घरवालों को भनक तक नहीं लगी. घर के बाहर साइन बोर्ड में गर्दन फंसने के कारण मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक की जान गई है. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.


अजीबोगरीब तरीके से युवक की मौत का यह वीडियो लखनऊ के जोगी थाना गाजीपुर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी का है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि, ब्रह्मपुरी कॉलोनी का रहने वाला आलोक त्रिपाठी मर्चेंट नेवी में काम करता था. शनिवार रात को आलोक करीब 11 बजे शराब पार्टी करके अपने घर लौटा था. नशे में चूर आलोक ने घर के गेट पर बाइक रोकी और अपना हेलमेट उतार कर गाड़ी पर टिकाया. देखें वीडियो:-
जिसके बाद लड़खड़ाते हुए गाड़ी से उतरा और घर के पास सड़क पर लगे एक साइन बोर्ड की तरफ बढ़ गया. कुछ देर साइन बोर्ड पकड़ कर खड़ा रहा. फिर अचानक से साइन बोर्ड के पास आया और बोर्ड की वी शेप एंगल में जाकर आलोक की गर्दन फंस गई.


आलोक ने साइन बोर्ड से अपनी गर्दन निकालने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहा. थोड़ी देर बाद उसकी साइन बोर्ड की एंगल में गर्दन फंसे-फंसे ही दर्दनाक मौत हो गई.
वहां से निकलने वाले लोगों ने आलोक को अजीब तरीके से साइन बोर्ड से लटका देखा तो उसे वहां से हटाया गया. आलोक के घरवालों को बुलाया गया. घर के लोग उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक आलोक की मौत हो चुकी थी.
घर के बाहर मौत की ये पूरी घटना आलोक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें वो साइन बोर्ड में फंसता नजर आ रहा है. अब घरवालों का कहना है कि काश वो उस समय सीसीटीवी देख लेते तो आज आलोक उनके बीच होता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story