भारत

एक्सीडेंट के बाद मर्सिडीज में लगी आग, जिंदा जलकर हुई चालक की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
1 Feb 2023 12:03 PM IST
एक्सीडेंट के बाद मर्सिडीज में लगी आग, जिंदा जलकर हुई चालक की मौत, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 93 में बीती देर रात एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराई और उसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद मर्सिडीज गाड़ी का चालक उसके अंदर जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। फिलहाल शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत एल्डिको चौराहा सेक्टर 93 में एक मर्सिडीज गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें अचानक गाड़ी के अंदर ही आग लग लगी, मर्सिडीज चालक अनुज सहरावत, जो दिल्ली के रोहिणी के रहने वाल थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुज नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। देर रात तेज रफ्तार से सेक्टर-93 के एल्डिको चौराहे पर डिवाइडर के बाद एक पेड़ से टकरा गए जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। मामले की जांच कर रही पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी चेक कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story