भारत

'म्याऊ-म्याऊ' ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार...अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह चलाने का है आरोप

jantaserishta.com
22 March 2021 8:03 AM IST
म्याऊ-म्याऊ ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार...अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह चलाने का है आरोप
x

फाइल फोटो 

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह चलाने वाला एक फरार आरोपी किशन सिंह को रविवार रात लंदन से भारत लाया गया है. किशन सिंह नाम का यह शख्स मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, इसके साथ ही उसने ब्रिटिश नागरिकता भी ले रखी है.

भारतीय अधिकारियों के कहने पर किशन सिंह को 23 अगस्त 2018 को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था.
यूके वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मई 2019 में उसके खिलाफ दिए गए सबूतों को सही मानते हुए उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी.
हालांकि 38 वर्षीय किशन सिंह ने कोर्ट में प्रत्यर्पण को यह कहते हुए चुनौती दी थी कि अगर उसे भारत भेजा गया तो वहां पर निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी. कोर्ट ने आखिरकार उसकी दलील नहीं मानी और रविवार को किशन सिंह को लंदन से भारत के लिए रवाना कर दिया गया.
किशन सिंह पर रेव पार्टियों में सप्लाई होने वाले 'म्याऊ-म्याऊ' यानि मेफेड्रोन ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story