भारत

मानसिक रूप से परेशान युवक ने आत्महत्या कर मचाया तहलका

SHIDDHANT
23 March 2026 10:33 PM IST
मानसिक रूप से परेशान युवक ने आत्महत्या कर मचाया तहलका
x
पत्नी से अलगाव और संपत्ति विवाद भी वजह
Etawah इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर कस्बा स्थित गांधी नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहे 30 वर्षीय युवक राजेश कुमार उर्फ कल्लू ने खुद के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, राजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से असामान्य व्यवहार कर रहा था और अक्सर कहता था कि “माता बलि मांग रही है।” इसके अलावा वह अपने चाचा शांति उर्फ संतोष और चाची पार्वती देवी से घर खाली कराने को लेकर भी विवाद करता रहता था। घटना से एक दिन पहले उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था।
घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। उस समय चाची घर के ऊपरी हिस्से में काम कर रही थीं और चाचा जानवरों के पास थे। राजेश ने घर के बरामदे में खुद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
राजेश की शादी डेढ़ साल पहले झारखंड निवासी रानी से हुई थी, लेकिन शादी के एक महीने बाद ही
पत्नी
मायके चली गई। परिवार के अनुसार इस घटना ने उसकी मानसिक स्थिति पर भी असर डाला। चाचा ने बताया कि मकान और खेती की जमीन पहले ही राजेश के नाम कर दी गई थी, बावजूद इसके वह बार-बार विवाद करता रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने कुल्हाड़ी बरामद कर साक्ष्य इकट्ठा किए और जांच शुरू कर दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक और दहशत का माहौल छा गया।
Next Story