मानसिक तनाव: यहां 48 घंटे में 7 ने की खुदकुशी, 18 साल की नवविवाहिता भी शामिल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिला गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) के अलग-अलग इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र समेत सात लोगों ने 2 दिनों के अंदर खुदकुशी (Suicide) कर ली. खुदकुशी के मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला थाना फेज 3 में सामने आया जहां रानी कुमारी नाम की 18 साल की नवविवाहिता ने खिड़की से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. हैरानी की बात यह है कि रानी का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था. कुछ दिन पूर्व ही वह बिहार के छपरा स्थित अपने ससुराल से नोएडा आई थी. दरअसल रानी को शक था कि उसका पति किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता है. इस बात को लेकर वह तनाव में रहती थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





