विधायक की विधानसभा से सदस्यता बहाल...अब राज्य में कांग्रेस विधायकों की संख्या हुई...

फाइल फोटो
चंडीगढ़. विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता (Gyan Chand Gupta) ने कालका के निवर्तमान कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल कर दी है. हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ कोर्ट (Nalagarh Court) द्वारा एक आपराधिक मामले में प्रदीप चौधरी को दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई थी. नालागढ़ अदालत के इस फैसले को आधार बनाते हुए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रदीप चौधरी की विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी थी. हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन से कानूनी राय लेने के बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





