भारत

मेहुल चोकसी बेल्जियम में अरेस्ट, भारत सरकार ने भगोड़े के प्रत्यर्पण की मांग की

jantaserishta.com
14 April 2025 4:00 PM IST
मेहुल चोकसी बेल्जियम में अरेस्ट, भारत सरकार ने भगोड़े के प्रत्यर्पण की मांग की
x
देश लाने की तैयारी.
नई दिल्ली: भारत सरकार ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.
उसकी गिरफ्तारी भारत के प्रत्यर्पण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है. विभाग ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारी चोकसी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं. साथ ही उसे लीगल काउंसिल भी उपलब्ध कराया जाएगा.
विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, 'मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था. उसे आगे की न्यायिक प्रक्रिया के मद्देनजर हिरासत में रखा गया है. उसे उसके वकीलों से बात करने की अनुमति की गई है. बेल्जियम का फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस यह पुष्टि करता है कि भारत सरकार ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null