भारत
श्रद्धा हत्याकांड ब्रेकिंग: कोर्ट ने आरोपी के नार्को टेस्ट को दी मंजूरी, बुरी तरह से उलझी पुलिस?
jantaserishta.com
16 Nov 2022 2:52 PM IST

x
जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बुधवार को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्या करने वाले आफताब अमीन पूनावाला के नार्को टेस्ट को मंजूरी दे दी। दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए यह कहते हुए अनुमति मांगी थी कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
इससे पहले, पुलिस उसे छतरपुर में उसके घर भी लेकर गई थी, जहां वह श्रद्धा के साथ रहता था।
सूत्रों ने बताया कि जब आफताब को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उसने जांचकर्ताओं को बताया कि पीड़िता 22 मई को घर से निकल गई थी।
सूत्रों ने कहा, हालांकि, उसका सामान घर पर था, जिस पर आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने केवल उसका फोन लिया था। उसने यह भी कहा कि उसके जाने के बाद से उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की।
जांचकर्ताओं ने जांच में पाया कि आरोपी उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करता था, जिसमें लोकेशन महरौली की दिखाई गई थी। कड़ी पूछताछ के बाद आफताब ने आखिरकार पीड़िता की हत्या करने और फिर उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने की बात कबूल की।
आरोपी को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





