भारत

महरौली हत्याकांड: वॉयस सैंपल के लिए फोरेंसिक ऑफिस लाया गया आफताब

jantaserishta.com
26 Dec 2022 11:31 AM IST
महरौली हत्याकांड: वॉयस सैंपल के लिए फोरेंसिक ऑफिस लाया गया आफताब
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड मामले में जांचकर्ताओं को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वॉल्कर के बीच बहस का एक ऑडियो क्लिप बरामद हुआ है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, आफताब का वॉयस सैंपल लेने के लिए उसे लोधी कॉलोनी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के फोरेंसिक कार्यालय ले जाया गया है।
फोरेंसिक विशेषज्ञ मामले में नई सफलता हासिल करने के लिए वॉयस सैंपल को ऑडियो क्लिप के साथ मैच करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो क्लिप में दोनों को लड़ते और आफताब को गाली देते हुए सुना जा सकता है।
शुक्रवार को साकेत कोर्ट ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की हत्या के आरोपी पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी थी।
अदालत ने जांच के सिलसिले में उसके वॉयस सैंपल लेने के दिल्ली पुलिस के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी थी।
22 दिसंबर को, दिल्ली पुलिस ने पूनावाला की आवाज रिकॉर्ड करने की अनुमति के लिए अदालत में एक अनुरोध दायर किया था।
श्रद्धा और आफताब की मुलाकात 2018 में डेटिंग ऐप 'बम्बल' के जरिए हुई थी। 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट होने से पहले वे 8 मई को दिल्ली आए थे।
आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और उन्हें 18 दिनों की अंदर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story