भारत

हाथों में मेहंदी और आंखों में सपने...शादी के बाद इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन

jantaserishta.com
23 Feb 2026 12:06 PM IST
हाथों में मेहंदी और आंखों में सपने...शादी के बाद इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन
x
पढ़ें पूरी खबर.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के बाद विदाई का एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया. दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय दूल्हा उसे सरकारी नौकरी के इंटरव्यू के लिए सीधे विकास भवन ले गया. खास बात यह रही कि दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया.
आगरा के लादूखेड़ा ब्लॉक इलाके का यह मामला चर्चा में है. यहां ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं. करीब तीन महीने पहले अनीशा कुशवाहा किसी काम से उनके साइबर कैफे पर पहुंची थीं. अनीशा पास के ही गांव की रहने वाली हैं. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे.
परिवारों से बात हुई तो घरवालों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी. 21 फरवरी को मनोज और अनिशा की शादी तय हुई और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ. इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ आया. शादी से एक दिन पहले अनिशा को पता चला कि रविवार को विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उसका इंटरव्यू निर्धारित है. उसने शादी से पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था.
दुल्हन बनी अनीशा ने यह बात मनोज को बताई. सवाल था कि शादी के तुरंत बाद गांव से शहर कैसे पहुंचा जाएगा? पहले तो अनीशा ने सोचा कि इंटरव्यू छोड़ दिया जाए, लेकिन मनोज ने साफ कहा, "इंटरव्यू नहीं छूटेगा, हम रास्ता निकालेंगे."
शादी की रस्में जल्द पूरी कराई गईं. मनोज ने परिजनों को पूरी बात बताई. दोनों परिवारों ने भी खुशी-खुशी सहमति दी कि दुल्हन को पहले इंटरव्यू दिलाया जाएगा. इसके बाद विदाई की रस्म पूरी होते ही मनोज अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल जाने के बजाय सीधे आगरा जिला मुख्यालय विकास भवन पहुंच गया. वहां अनीशा ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया.
मनोज ने बताया कि वह चाहता है कि उसकी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो. उसने जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने में वह हर कदम पर उसका साथ देगा. इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अनीशा अपने पति के साथ ससुराल रवाना हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story