भारत

महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, किया ये बड़ा दावा

jantaserishta.com
29 Sept 2021 2:37 PM IST
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, किया ये बड़ा दावा
x

श्रीनगरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जाने की योजना बना रही थीं तभी उन्हें नजरबंद कर दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि सेना के जवानों ने पुलवामा के त्राल शहर में एक परिवार से मारपीट की और एक महिला सदस्य को जख्मी कर दिया. उन्होंने कहा कि वह बुधवार को परिवार से मिलने जाने वाली थीं. पीडीपी प्रमुख ने गुपकर रोड पर उनके आवास के मुख्य द्वार को कथित तौर पर अवरुद्ध कर रहे, सुरक्षाबलों के एक वाहन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की.

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ''त्राल गांव में जाने की कोशिश करने के लिए आज फिर से मुझे फिर से नजरबंद कर दिया गया. इस गांव में सेना ने मारपीट की. यह कश्मीर की असली तस्वीर है, गणमान्य व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा तोड़े मरोड़े और निर्देशित पिकनिक टूर के बजाय यह दिखाया जाना चाहिए.''
मुफ्ती ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ''त्राल में यगवानी शिविर की सेना ने गत रात घरों को लूटा और एक परिवार की बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के कारण एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में, गांव के नागरिकों के साथ सेना ने मारपीट की है.''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story