भारत

अमित शाह के कश्मीर दौरे पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- इतने लोग किए गए डिटेन

jantaserishta.com
23 Oct 2021 4:22 PM IST
अमित शाह के कश्मीर दौरे पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- इतने लोग किए गए डिटेन
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के आने से घाटी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. गृह मंत्री की बैठकों का दौर तो शुरू हो ही गया है, कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया जा रहा है. लेकिन पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को इस दौरे से कोई उम्मीद नहीं है. उनकी नजरों में सिर्फ सबकुछ सामान्य दिखाने का नाटक चल रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे काफी अलग है.

मुफ्ती का अमित शाह पर तंज
महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि शाह के दौरे से पहले 700 सिविलियन को डिटेन किया गया. कई अपराधियों को कश्मीर की बाहर की जेलों में शिफ्ट किया गया. ऐसे कदम तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं. सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश लगातार हो रही है, लेकिन असल सच्चाई को सभी दबाना चाहते हैं.
370 हटने के बाद से परेशानियां: मुफ्ती
वहीं जिन विकास कार्यों को अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई है, उस पर भी महबूबा ने तंज कसा है. उनकी नजरों में आधे से ज्यादा प्रोजेक्ट वो हैं जिनका काम यूपीए कार्यकाल के दौरान ही शुरू हो चुका था. वे कहती हैं कि गृहमंत्री श्रीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का उद्घाटन करते हैं, नए मेडिकल कॉलेज की नींव भी रखते हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि आधे से ज्यादा मेडिकल कॉलेज को लेकर सेंशन कांग्रेस सरकार के दौरान हो गया था. 370 हटने के बाद से तो सिर्फ परेशानियां बढ़ी हैं, जम्मू-कश्मीर को अराजकता की ओर ढकेल दिया गया है.
इस सब के अलावा मुफ्ती की तरफ से अमित शाह को कुछ सुझाव भी दिए गए हैं. उनके मुताबिक अगर समय रहते कुछ कैदियों को जेल से रिहा किया जाता, अगर लोगों के उत्पीड़न को खत्म किया जाता, अगर अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने का काम सटीक अंदाज में होता, तो लोगों को सही मायने में राहत मिलती, घाटी का सही में विकास होता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story