भारत
महबूबा मुफ्ती पर जमकर निशाना साधा, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
jantaserishta.com
23 May 2023 9:59 AM IST

x
फाइल फोटो
बेगूसराय (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने सोमवार को विरोधियों पर जमकर सियासी हमला बोला है। उन्होंने जहां महबूबा मुफ्ती पर जमकर निशाना साधा तो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने पर भी विरोधियों को आड़े हाथों लिया।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के मैसूर में टीपू सुल्तान की कब्र पर फातिहा पढ़ने को लेकर भड़कते हुए सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने पहले कश्मीर में आतंक फैलाया और अब टीपू सुलतान के कब्र पर फातिहा पढ़कर क्या करना चाहती है। सिंह ने कहा कि उन्हें ये पता होना चाहिए कि टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ नहीं लड़ा था, बल्कि वह भी अंग्रेजों की तरह भारत को ही लूटने आया था।
जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर सिंह ने कहा कि 70 साल पहले हमारे पूर्वजों से भूल नहीं हुई होती तो यहां मुस्लमानों की संख्या अधिक नहीं होती। उन्होंने आवेश में यहां तक कहा कि तब न ओवैसी पैदा लेता ना मदनी पैदा लेता ना भारत को गजवा ए हिंद की बात करता।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के प्रयास पर तंज कसते हुए कहा यह व्याकुलता के साथ भारत में घूम रहे हैं । उन्होंने कहा कि ये तो खुद प्राइम मिनिस्टर के दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि ये बिहार को संभाले या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे। सिंह ने कहा कि एक कहावत अपन ब्याह नहीं, सूरदास के बरतूहारी करने चले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





