भारत

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर किया हमला, कहा- करवाते हैं हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा

jantaserishta.com
25 May 2022 3:27 PM IST
महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर किया हमला, कहा- करवाते हैं हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा
x

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा और भारत के खिलाफ जहर उगला। पाकिस्तान से तुलना करते हुए मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहां इस गुनाह के दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई लेकिन, भारत में ऐसा नहीं होता। साल 2015 से भारत में कई अखलाकों को मार डाला गया लेकिन उनके दोषियों को माला पहनाकर स्वागत किया जाता है।



मंगलवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर लिंचिंग के दोषियों को पनाह देने और देश में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने का आरोप लगाया। मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान और भारत की सरकार में यही अंतर है। आतंकपरस्त देश पाकिस्तान की तारीफ करते हुए मुफ्ती ने कहा पाकिस्तान में लिंचिंग समेत तमाम कुकृत्यों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। लिंचिंग के दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है लेकिन, साल 2015 के बाद ( केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद) कई अखलाकों को यहां (भारत) मार डाला गया है। इस गुनाह के दोषियों को माला पहनाई जाती है, लेकिन दंडित नहीं किया जाता है।
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि पाकिस्तान की न्यायपालिका और यहां की न्यायपालिका में यही अंतर है। गौरतलब है कि 28 सितंबर 2015 में ग्रेटर नोएडा में अखलाक नाम के एक शख्स को भीड़ ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि भीड़ को शक था कि उसने अपने घर में गोवंश पकाकर खाया है। इस केस में 24 दिसंबर 2015 को नोएडा पुलिस ने हत्याकांड के 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story