भारत
विपक्ष के काले कपड़े पर केंद्रीय मंत्री का तंज, कहा- पीएम मोदी के विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहते हैं
jantaserishta.com
27 July 2023 1:35 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी और टीएमसी सहित अन्य विरोधी दलों के सांसदों द्वारा काले कपड़े पहनकर सदन की कार्यवाही में शामिल होने पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि क्या काले कपड़े पहनकर विपक्ष विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहते हैं।
संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए गए आरोप पर भी पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत सरकारी कार्यक्रमों में भी राजनीति करते हैं, यह उनकी आदत बन गई है जबकि मुख्यमंत्री को हर कार्यक्रम में बुलाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में भी गहलोत राजनीति कर रहे हैं जबकि उन्हें सुशासन और विकास का तो स्वागत करना चाहिए क्योंकि राजनीति करने के लिए तो और भी कई प्लेटफॉर्म हैं।
विपक्षी सांसदों के काले कपड़े पहनकर संसद में आने पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोध करना विपक्ष का काम है, वे करें। लेकिन देश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है फिर भी उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता जिस तरह से बढ़ रही है उसे देखते हुए वे कुछ भी करें लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मेघवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे की है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखा है। क्या काले कपड़े पहनकर विपक्ष विकसित भारत के दृश्य को रोकना चाहता है?
Tagsकाला कपड़ापीएम मोदीभारतविकसित भारतकेंद्रीय मंत्रीअर्जुन राम मेघवालBlack clothPM ModiIndiaDeveloped IndiaUnion MinisterArjun Ram Meghwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





