भारत

बांग्लादेश और असम से लगी मेघालय की सीमाएं 2 मार्च तक बंद रहेंगी

jantaserishta.com
25 Feb 2023 3:41 PM IST
बांग्लादेश और असम से लगी मेघालय की सीमाएं 2 मार्च तक बंद रहेंगी
x
शिलांग (आईएएनएस)| मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांग्लादेश और असम से लगी राज्य की सीमाएं मतगणना के दिन दो मार्च तक सील रहेंगी। मेघालय असम के साथ 885 किमी लंबी और बांग्लादेश के साथ 443 किमी लंबी सीमा साझा करता है। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खारकोंगोर ने कहा कि हमने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपाय किए हैं। राज्य में अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
मेघालय में सोमवार को कुल 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 59 पर मतदान होगा। मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story