भारत

सिक्किम में फंसे मेघालय के छात्रों का अपने गृह राज्य लौटना शुरू

Nilmani Pal
7 Oct 2023 12:15 PM GMT
सिक्किम में फंसे मेघालय के छात्रों का अपने गृह राज्य लौटना शुरू
x

सिक्किम। बाढ़ प्रभावित सिक्किम में फंसे मेघालय के कम से कम 26 छात्र दोनों राज्यों के प्रशासन द्वारा परिवहन की व्यवस्था किए जाने के बाद अपने मूल राज्य लौट रहे हैं।

मेघालय सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वे छात्र भीषण बाढ़ के बीच सिक्किम के मजिटार में फंस गए थे। बयान में कहा गया है, “ये 26 छात्र पांच वाहनों में मजिटार से सिलीगुड़ी के लिए निकले और शुक्रवार रात वहां पहुंचे। उनके लिए सिलीगुड़ी से शिलांग तक एक बस की व्यवस्था की गई थी।” मेघालय सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, छात्रों को लेकर बस शनिवार देर शाम शिलांग पहुंचने वाली है।

Next Story