भारत
अवैध रूप से पिस्तौल ले जाने के आरोप में मेघालय का शख्स असम में गिरफ्तार
jantaserishta.com
31 July 2023 12:01 PM IST

x
गुवाहाटी: असम पुलिस ने अवैध रूप से पिस्तौल रखने और उसे गोलपाड़ा जिले में बेचने की कोशिश करने के आरोप में मेघालय के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शख्स की पहचान मेघालय के फुलबारी इलाके के रहने वाले एनामुल हक के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गोलपारा के सिमोलाबाड़ी इलाके में हक एक व्यक्ति को पिस्तौल बेचने की कोशिश कर रहा था। गोलपाड़ा के एसपी राकेश रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, “कुछ दिन पहले, हमें हक की गतिविधि के बारे में पहले से जानकारी मिली थी। उसके पास अवैध पिस्तौल थी और वह उसे यहां बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।''
अधिकारी ने आगे कहा कि जिले में अवैध हथियारों की संभावित सांठगांठ का पता लगाने के लिए पुलिस ने हक से पूछताछ की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





