भारत

मेघालय: पीएम मोदी की 18 दिसंबर को यात्रा के दौरान शिलांग में ड्रोन पर प्रतिबंध

jantaserishta.com
16 Dec 2022 8:05 AM IST
मेघालय: पीएम मोदी की 18 दिसंबर को यात्रा के दौरान शिलांग में ड्रोन पर प्रतिबंध
x
शिलांग (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेघालय के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी के 18 दिसंबर को मेघालय के निर्धारित दौरे से पहले, पूर्वी खासी हिल्स जिला प्रशासन ने शिलांग में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) के 2 किमी के दायरे में ड्रोन और अन्य माइक्रो-लाइट विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। पूर्वी खासी हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट ने एक अधिसूचना में ड्रोन और अन्य माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधि से गड़बड़ी हो सकती है, आने वाले वीवीआईपी के लिए खतरा पैदा हो सकता है। अधिसूचना में कहा गया है कि आदेश का कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के आईआईएम शिलांग में एक कार्यक्रम में शामिल होने की भी संभावना है।
मेघालय से, पीएम मोदी का त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे। जहां वह अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ की आधारशिला भी रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story